
आज दिनांक 16 /2/2022 को कराय परसुराय प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय में माघ पूर्णिमा गुरु रैदास के जयंती पर हिलसा विधानसभा के पूर्व विधानसभा सदस्य एवं राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किए. इस मौके पर डियावां पैक्स अध्यक्ष सह ग्राम पंचायत राज डियावां के मुखिया प्रतिनिधि सोनू सिंह उपस्थित हुए,एवं राजद के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, समाजसेवी सोनू यादव,पिन्टु यादव.जितेन्द्र, उपेंद्र कुमार शिक्षक ,दयानंद प्रसाद एवं ग्राम कराय परसुराय प्रखंड के गणमान्य एवं बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने जयंती में भाग लेकर भावविह्वल श्रद्धांजलि दिए.