प्रधानमंत्री जनसभा में बस ले जाने वाले ऑपरेटरों के 15लाख अटके – रिपोर्ट शुभम शर्मा

प्रधानमंत्री जनसभा में बस ले जाने वाले ऑपरेटरों के 15लाख अटके – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास के दौरान हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अलीगढ़ से ले जाई गईं 165 बसों के ऑपरेटर्स का 15 लाख रुपया अटक गया है। 25 नवंबर को हुई रैली को तीन माह होने जा रहे हैं। मगर, अभी तक सिर्फ 4-4 हजार रुपये का ही भुगतान इनको किया जा सका है।नोएडा प्रशासन की ओर से सरकारी बजट से हुई इस जनसभा के इंतजाम में लगाई गई बसों के लिए पैसा जारी नहीं किया जा रहा है। जबकि स्थानीय बस ऑपरेटर अलीगढ़ आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। 25 नवंबर को पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था। उसी स्थल पर जनसभा भी हुई थी। इस जनसभा में भीड़ का जुटाने के लिए बसों को लगाया गया था। इसके लिए अलीगढ़ से 165 बसों को भेजा गया था। प्रति बस 12500 रुपये का एकमुश्त किराया तय हुआ था। नोएडा प्रशासन को इन बसों के लिए अलीगढ़ प्रशासन को कुल 20.60 लाख रुपये के करीब किराया चुकाना था। मगर, अभी तक यह पैसा नहीं दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने अपनी जेब से बस संचालकों को डीजल की एवज में चार-चार हजार रुपये दिए हैं। अब बस संचालकों की यूनियन के पदाधिकारियों से लेकर खुद संचालक तक परिवहन विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हो गए हैं।मिनी बस ऑपरेटर एसोसिएशन जिला महानगर सचिव,अरविंद सेंगर ने बताया कि जेवर जनसभा का बस संचालकों का 14 लाख रुपये से अधिक बकाया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों से लेकर अलीगढ़ प्रशासन तक के ढाई माह से चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही वही एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह, नोएडा प्रशासन को किराए का भुगतान करना है। वहां से पैसा जैसे ही अलीगढ़ प्रशासन के खाते में भेज दिया जाएगा। बस संचालकों का पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks