अधिग्रहित वाहन 17 फरवरी को मण्डी समिति में प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराए जाएं

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

अधिग्रहित वाहन 17 फरवरी को मण्डी समिति में प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराए जाएं

अधिग्रहित वाहन उपलब्ध न कराने वाले वाहन स्वामियों पर कराई जाएगी एफआईआर-एडीएम

एटा। प्रभारी अधिकारी यातायात/अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार ने सूचित किया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक समस्त हल्के वाहन, शासकीय वाहन, अनुबंधित वाहन तथा प्राइवेट वाहन व समस्त प्रकार के भारी वाहनों यथा स्कूल बस, प्राइवेट बस, अनुबंधित बस का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एटा द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया है, जिसकी आमद उपलब्धता 17 फरवरी की प्रातः 10 बजे स्थान मण्डी समिति जीटी रोड एटा पर उपलब्ध कराई जानी है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित वाहन स्वामियों को निर्देशित किया है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित तिथि पर निर्धारित स्थान पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित वाहन स्वामी के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दण्डनीय अपराध मानते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने सहायक प्रभारी अधिकारी यातायात/एआरटीओ को निर्देश दिए हैं कि समय पर वाहन उपलब्ध न होने वाले वाहनों के स्वामियों के विरूद्ध तत्काल एफआईआर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks