चार शातिर बदमाश लूट व चोरी की 07 मोटर साइकिल, 02 स्कूटी, 15 मोबाइल, 2050 रुपए तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा- थाना पिलुआ व मारहरा पुलिस तथा काइम ब्रांच की इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त कार्यवाही में चार शातिर बदमाश लूट व चोरी की 07 मोटर साइकिल, 02 स्कूटी, 15 मोबाइल, 2050 रुपए तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार ।

घटना का विवरण
दिनांक 14.02.2022 को थाना पिलुआ व मारहरा पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की इंटेलिजेंस विंग द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार शातिर बदमाशों को लूट / चोरी की योजना बनाते समय सिंचाई विभाग निरीक्षण भवन के पीछे से समय करीब 21.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके से लूट व चोरी की 05 मोटर साइकिलें, 02 स्कूटी, 02 घटनाओं में प्रयुक्त मोटर साइकिलें, 15 मोबाइल फोन, 2050 रुपये तथा 04 अवैध तमंचे व 09 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने ये मोटर साइकिल, स्कूटी तथा मोबाइल फोन एटा तथा आसपास के जिलों से चोरी / लूटें हैं, तथा आज इन्हें बेचने तथा बेचने के बाद लूट / चोरी की घटना को अंजाम के लिए यहाँ इकट्ठा हुए थे। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना पिलुआ पर धारा 41 / 102 सीआरपीसी व 398, 401, 411, 413, 414, 420 भादवि तथा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य –

  1. गिरफ्तार अभियुक्त गिरोह बनाकर काम करते हैं, जिसमें अभियुक्त विवेक उर्फ लालू इनका गैंग लीडर है।
  2. चारों अभियुक्त थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत आसपास के गाँवों के रहने वाले हैं, जो आपस में दोस्त भी
    हैं, और आसपास के जनपदों एटा, कासगंज, गाजियाबाद, हाथरस, अलीगढ़ आदि जिलों में वाहन चोरी
    व लूट किया करते हैं।
  3. अभियुक्तगण अपने शौक पूरे करने के लिये आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे।
  4. अभियुक्तगण पुलिस की नजर से बचने के लिये एक जनपद से बाइक चोरी कर दूसरे जनपद में बेचते थे।
  5. बरामद वाहनों में से दो स्कूटी थाना कोतवाली देहात एटा पर पंजीकृत लूट व चोरी के अभियोग से से, एक बाइक थाना कोतवाली नगर एटा से, एक बाइक थाना पिलुआ एटा से, एक बाइक थाना कोतवाली कासगंज से, एक थाना कोतवाली इंन्द्रापुरम, गाजियाबाद पर पंजीकृत बाईक चोरी व लूट के मुकदमों से सम्बंधित हैं। अन्य की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः
  6. विवेक उर्फ लल्लू यादव पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ग्राम लक्ष्य थाना पिलुआ जिला एटा।
  7. प्रवेंद्र उर्फ पतरा यादव पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम नगला ब्रहम थाना पिलुआ जिला एटा
  8. नितेश पुत्र उमेश चंद्र निवासी ग्राम अगला लच्छी थाना पिलुआ जिला एटा।
  9. अभिषेक पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम नगला बुला थाना पिलुआ जिला एटा। बरामदगी :
  10. 07 मोटर साइकिलें (05 विभिन्न चोरी व लूट की घटनाओं से संबंधित व 02 घटनाओं में प्रयुक्त)
  11. 02 स्कूटी ( विभिन्न चोरी व लूट की घटनाओं से संबन्धित )
  12. 15 मोबाइल फोन ( विभिन्न चोरी व लूट की घटनाओं से संबन्धित)
  13. 2050 रुपये नकद
  14. 04 अवैध तमंचा, 09 जिंदा कारतूस 315 बोर अनावृत अभियोगों का विवरण
  15. एक स्कूटी यूपी 82 एसी 5174 मुअसं – 33 / 22 धारा 379 भादंवि थाना कोतवाली देहात एटा।
  16. एक स्कूटी यूके 07 डीएन 4583 व एक मोबाइल फोन वीवो मुअसं 45 / 22 धारा 395 भादंवि
    थाना कोतवाली देहात एटा।
  17. एक हीरो डीलक्स मोसा० यूपी 82 एडी 8823 मुअसं 20 / 22 धारा 392, 342, 506 भादंवि थाना पिलुआ।
  18. एक पैशन प्रो मोसा० यूपी 82 जेड 5373 मुअसं – 92/22 धारा 379 भादंवि थाना को0नगर एटा
  19. एक पैशन प्रो मोसा० यूपी 18 बी 1342 मुअसं 778 / 15 धारा 379 भादंवि थाना कोतवाली कासगंज
    कासगंज
  20. एक पैशन प्रो मोसा० बिना नम्बर प्लेट संबंधित मुअसं – 574/14 धारा 379 भादंवि थाना इंदिरापुरम, गाजियाबाद
  21. एक स्पलेंडर यूपी 82 वी 2706 थाना कोतवाली नगर के जिला पंचायत परिसर से चोरी की गई।
  22. एक आईटेल मोबाइल फोन थाना पिलुआ गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
  23. निरीक्षक श्री संजीव कुमार तोमर प्रभारी इंटेलिजेंस विंग
  24. उप0 निरी0 श्री अश्वनी कुमार
  25. कां० मनोज कुमार
  26. कां०- विजेंद्र सिंह
  27. कां०- दीपक त्रिवेदी
  28. कां०- हरकेश गुर्जर
  29. कां०चालक मनीकुमार –
  30. प्रभारी निरीक्षक श्री रामकेश राजपूत थाना मारहरा
  31. उप०निरी0 श्री रमाकांत शर्मा
  32. कां०-अंकित राजपूत
  33. कां०-जगबीर सिंह
  34. प्रभारी निरीक्षक श्री बेगराम सिंह थाना पिलुआ
  35. वरिष्ठ उप निरी0 श्री देवेंद्र सिंह 14. महिला उप० नि० श्रीमती रेणुका चौधरी
  36. कां० धर्मेंद्र कुमार
  37. रिक्रूट आरक्षी नितिन कुमार
  38. कां० चालक मनोज कुमार
  39. हेडoकां० सुखबीर
  40. उपनिरीक्षक अनुज चौहान थाना कोतवाली देहात
  41. आरक्षी अभिषेक यादव

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks