विधानसभा सीट करहल जसवंत नगर सीटों पर कांग्रेस का समर्थन दिया

अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अच्छन खाँ यह जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी के द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं पूर्व मंत्री श्री शिवपाल यादव की विधानसभा सीट करहल यशवंत नगर सीटों पर कांग्रेस का समर्थन दिया है श्रीमती प्रियंका गांधी का अनुसरण करते हुए जिला कांग्रेस सेवादल के जिला पदाधिकारी गण ब्लॉक अध्यक्ष गण नगर अध्यक्ष गण एवं कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता गणों ने यह फैसला लिया है कि जिले में कांग्रेस कैंडिडेट ओं की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण जिले में वोटों का बिखराब ना हो ऐसी स्थिति में हम सभी ने समाजवादी पार्टी के जिले में पांचों कैंडिडेट ओं को समर्थन देने का फैसला लिया और आप सभी से निवेदन है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समतामूलक सरकार की स्थापना के लिए समाजवादी पार्टी को वोट दें जिससे उत्तर प्रदेश में एक समतामूलक साफ-सुथरी सरकार का गठन हो सके और गरीब मजदूर किसान मजलूम को न्याय मिल सके तथा उत्तर प्रदेश मे विकास हो

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks