हत्या की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा मोर की हत्या की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, पूर्व में भी चोरी की घटना को दे चुका है अंजाम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं- 36/2022 धारा 429 भादंवि व 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना-* दिनांक 08.02.2022 को श्री अमित कुमार वन दरोगा रेंज अलीगंज द्वारा थाना जैथऱा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि‌ कुछ अज्ञात अभियुक्तों द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर का मार दिया गया है, इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअसं- 36/2022 धारा 429 भादंवि व 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 09.02.2022 को शाम करीब 4.10 बजे थाना जैथरा पुलिस द्वारा घटना में फरार चल रहे एक अभियुक्त राजू उर्फ गुड्डू को मुखबिर की सूचना पर धरौली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, तथा घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. राज पुत्र गुडडू निवासी मोहल्ला शास्त्रीनगर कस्बा जैथरा जिला एटा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0स0419/2021 धारा 379 भादंवि थाना जैथरा जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उ.नि. श्री संदीप राणा

  1. आरक्षी सौरभ तोमर।
  2. आरक्षी दुर्गेन्द्र सिंह।
  3. आरक्षी चालक देवेन्द्र भारद्वाज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks