
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज की एक बैठक हिंदी साहित्य सम्मेलन में 13
फरवरी 2022 दिन रविवार को पूर्वाहन 11:00 बजे से होगी।
बैठक में सदस्यता नवीनीकरण, बीमा नवीनीकरण, पत्रकार उत्पीड़न, संवाददाता डायरी,
जिला सम्मेलन के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर भी सर्वसम्मति से पारित होने के बाद विचार विमर्श किया जाएगा।
जनपद के सभी जिला पदाधिकारियों, तहसील अध्यक्षों तथा सभी सम्मानित सदस्यों से उक्त बैठक में कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन करते हुए समय से पहुंचने की अपील की जाती है। इस बैठक में सभी पत्रकार साथियों की उपस्थिति निवेदन के साथ अनिवार्य है।
अयोध्या प्रसाद केसरवानी
जिलाध्यक्ष, प्रयागराज।