
संयुक्त विप्र मोर्चा ने दिया भाजपा को समर्थन …….
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा व सर्वजन हित पार्टी के तत्वावधान में गठित संयुक्त विप्र मोर्चा के 128 ब्राह्मण संगठनों एवं सर्व सम्मति कर निर्णय कर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देने की घोषणा किया है।
आज माधव सभागार निरालानगर भवन में सम्पन्न हुई 128 ब्राह्मण संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में राज्यसभा सांसद श्री अशोक बाजपेई जी, विधान परिषद् सदस्य ए0के0 शर्मा जी की मौजूदगी में सभी संगठनों की सहमति की दशा में संयुक्त विप्र मोर्चा के संयोजक तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पंडित श्री राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी ने भाजपा के पक्ष में समर्थन की घोषणा किया।
संयुक्त विप्र मोर्चा द्वारा प्रेषित 15 सूत्रीय मांग पत्र पर श्री अशोक बाजपेई और ए0के0 शर्मा जी ने संयुक्त रूप से अपने उदबोधन में कहा कि हर हाल में इन मांगों को पूरा करने का कार्य होगा तथा ब्राह्मण समाज के साथ विना भेदभाव उनके हितों का सम्मान जनक तरीके से ख्याल रखा जायेगा। बैठक को श्रीमती आरती शर्मा, अनुपम बाजपेई, अभिषेक तिवारी, हनुमान दास, विनय तिवारी, अजय शर्मा, श्याम नारायण चौबे, वीरेन्द्र मिश्र विरही, दीपक पांडे, राजेश शुक्ला, मिथिलेश दीक्षित, यस पी दूबे, शिवशंकर अवस्थी सहित तमाम संगठनों के अध्यक्षों ने बैठक को सम्बोधित किया।