भाजपा प्रत्यासी सत्यपाल सिंह राठौर को मिल रहे अपार समर्थन से विपक्षीओं में हड़कम्प

भाजपा प्रत्यासी सत्यपाल सिंह राठौर को मिल रहे अपार समर्थन से विपक्षीओं में हड़कम्प।
विधानसभा चुनाव 2022 के तृतीय चरण के मतदान की 20 तारीख निकट आती जा रही है,वैसे ही सभी दलों के प्रत्याशियों ने अब पूरी ताकत झोंक दी है,103 विधानसभा सीट अलीगंज पर भाजपा के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर को हराने के लिए विपक्ष के सपा प्रत्यासी रामेश्वर सिंह यादव, बसपा के सऊद अली जुनैद मियां रूठो को मनाने और जातिगत आंकड़ो को अपनी पाला में करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं।बताते चले अलीगंज विधानसभा पर पूर्व में लगभग 25 हजार वोट फर्जी बने हुए थे,साथ ही पूर्व के अधिकारियों के कारण यहाँ की लगभग एक सैकड़ा पोलिंग बूथ भी नाजायज बना दिए गए थे।इस फर्जी बाड़े की जानकारी होने पर भाजपा प्रत्यासी सत्यपाल सिंह राठौर ने जांच कराकर पहले तो फर्जी वोट कटवाए,फिर एक सैकड़ा फर्जी पोलिगों को दुरुस्त कराने के कार्य को अधिकारियों से मिलकर सुधर बाने का कार्य भी कराया।प्रदेश में भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में अलीगंज क्षेत्र में जो शांति रही उससे पूरे क्षेत्र की जनता चैन महसूस कर रही।वैसे तो चुनाव प्रचार में सभी पूरी ताकत से लगे हुए हैं, फिर भी भाजपा प्रत्यासी को जिस तरह से क्षेत्र के हर समाज का समर्थन मिल रहा है, उससे विपक्ष में खलबली मची हुई है।जातीय समीकरण के आधार पर अलीगंज विधानसभा में ठाकुर,यादव लगभग बराबर है, वही भाजपा का पारंपरिक मतदाता शाक्य,लोधेराजपुत, ब्राह्मण,के अलावा गरीब असहाय लोगों को सरकार द्वारा मकान,लैट्रिन और लगातार दिए जा रहे हर माह फ़्री राशन की बजह से भी जनता का रुझान भाजपा की तरफ झुकता नजर आ रहा है।अब 20 फरवरी को जब जनता ईवीएम का बटन दबाएगी तब 10 मार्च को आने वाले चुनाव परिणाम पूरी स्थिति को साफ कर देंगे।फिलहाल अलीगंज में सभी दलों के प्रत्यासी अपनी अपनी जीत के दावों के साथ चुनावी दंगल में टाल ठोंक रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks