
एटा।सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र जनपद एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना पर संचालित परिवार परामर्श केंद्र में काफी प्रयास के बाद एक टूटे हुए परिवार को एकसाथ रहने को राजी किया गया, मामला प्रियंका पुत्री रामविलाश निवासी थाना पिलुआ एटा व उसके पति सुभाष पुत्र श्रीनिवास निवासी थाना गंगीरी जनपद अलीगढ का है दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव था, आज दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा एकसाथ रहने को राजी किया गया, आज की बैठक में अकरम खान निरुपमा वर्मा, गीता शर्मा, सचेन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार के अलावा परिवार परामर्श केंद्र स्टाफ श्रीमती मिथलेश, श्रीमती मंजू अग्रवाल मौजूद रहीं।