भाजपा पर अभद्र टिप्पड़ी करने पर ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही

भाजपा पर अभद्र टिप्पड़ी करने पर ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही

अयोध्या।राष्ट्रीय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अयोध्या नगर कोतवाली में भाजपा जिला मीडिया संयोजक जन्मेजय सिंह बाबा ने तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है। दरसल ओमप्रकाश राजभर ने बहराइच में अपनी जनसभा के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गाली दी और अभद्र टिप्पणी भी की थी। जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। गुसाए लोगो ने अब चुनाव से संज्ञा लेने की मांग उठाई है।जिला मीडिया संयोजक जन्मेजय सिंह बाबा ने बताया कि ओमप्रकाश राजभर की भाषा से समाजवादी विचारधारा नजर आ रही है यह लोग लोकतंत्र को नहीं मानते और लोकतंत्र की हत्या करते हैं जनता इनको पूरी तरह नकार चुकी है इसलिए हताश होकर यह ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं इससे भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की और भाजपा की सरकार बनेगी। जिसको लेकर बताया कि आज नगर कोतवाली में ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ तहरीर दी है क्योंकि 2 दिन पूर्व बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष को अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। यह लोग लोकतंत्र को नही मानते हैं। आज यह लोग बिल्कुल हताहत है। अपने सीटों को बचाने में लगे हुए हैं। और अब जनता भी इनको नकार चुकी है। वहीं चुनाव आयोग से भी मांग की है कि इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks