
होटल कारोबारी के खाते से कर्मचारी ने उड़ाए तीन लाख रुपये – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खैर के होटल कारोबारी के खाते से उन्हीं के कर्मचारी ने धोखाधड़ी कर तीन लाख रुपये अपने खाते में ट्रासंफर कर लिए। इस मामले में होटल कारोबारी ने कर्मचारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।करवन नदी के निकट स्थित होटल गणेश गार्डन के मालिक कुलदीप अग्रवाल ने अपने कर्मचारी से कुछ रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा और वह किसी कार्य में व्यस्त हो गए। उनकी व्यस्तता का फायदा उठाकर कर्मचारी ने उनके खाते से तीन लाख रुपया अपने बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर तीन लाख रुपये कटने के आए मैसेज से होटल कारोबारी तनाव में आ गए। उन्होंने पूरे प्रकरण से खैर पुलिस को अवगत कराया तथा बैंक एकाउंट नम्बर की जानकारी कर सम्बन्धित बैंक में पहुंचे तथा प्रबंधक को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए मदद की गुहार लगाई। बैंक प्रबंधक ने कर्मचारी का खाता होल्ड कर दिया, लेकिन उससे पूर्व शातिर कर्मचारी बैंक से 2.10 लाख रुपये निकाल कर ले गया। होटल कारोबारी की शिकायत पर पुलिस कर्मचारी की तलाश में जुटी है।