
आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक पहुंचे कलैक्ट्रेट, नामांकन प्रक्रिया का किया अवलोकन!
जनपद कासगंज के अन्तर्गत विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा_100 कासगंज, विधानसभा _101 अमांपुर, विधानसभा 102 पटियाली के लिए तैनात प्रेक्षकों ने नामांकन स्थल का कलैक्ट्रेट परिसर में बारीकी से निरीक्षण किया, जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने तीनों विधानसभाओं के लिए बनाए गए कक्षों का अवलोकन कराते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी दी!
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने उन्हें बताया कि आयोग के निर्देश के अनुपालन में स्वीप के अन्तर्गत वोटरों को मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान के प्रति आकर्षित किया गया है जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ सके!
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र_100 कासगंज के लिए एच राजेश प्रसाद,आई.ए.एस , विधानसभा क्षेत्र 101 अमांपुर के लिए जितिन यादव आई ए एस, विधानसभा क्षेत्र 102 पटियाली के लिए के. एस कदासानी आई एस को तैनात किया गया है तीनों विधानसभाओं के लिए व्यय प्रेक्षक राजेश त्रिपाठी होंगे जबकि पुलिस प्रेक्षक के रूप में सांग नोरबू मोसोबी दिल्ली से यहाँ पहुँच चुके हैं!
डॉ विनय शौनक चीफ़ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज़ कासगंज!