
फल कारोबारी के नौ लाख रुपये सड़क पर गिरे, सील – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसटी टीम की कार्रवाई जारी है। आज सुबह सेंटरप्वाइंट चौराहे से एक फल कारोबारी अपना ₹900000 बैंक से निकाल कर आढ़त पर ले जा रहा था। इसी बीच उसका नोटों से भरा बैग बीच सड़क पर गिर गया। नोटों की गड्डी सड़क पर निकलकर गिरी तो आसपास अफरा-तफरी मच गई। सेंटर पॉइंट चौराहे पर चेकिंग कर रही एसएसटी टीम के प्रभारी ज्ञानेंद्र ने टीम के साथ पूरी रकम को अपने कब्जे में ले लिया और सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। फल कारोबारी ने अपनी सफाई दी कि वह धनराशि को बैंक से निकाल कर लाया है और कारोबार में लगाने के लिए ले जा रहा है, लेकिन कारोबारी की एक न सुनी गई और धनराशि को सील कर दिया गया।