नेता का अर्थ है सभी को साथ लेकर चलना बसपा प्रत्याशी सऊद अली उर्फ जुनैद मियां।

एटा।नेता का अर्थ है सभी को साथ लेकर चलना
बसपा प्रत्याशी सऊद अली उर्फ जुनैद मियां।
एटा की राजनीति के भीष्मपितामह कहे जाने वाले महफूज अली खां उर्फ प्यारे मियां जिन्होंने1984 में कांग्रेस की लहर में पूरे उत्तर प्रदेश में मात्र दो सांसद जीते थे जिनमें एक चौधरी चरण सिंह, और दूसरे प्यारे मियां लोकदल पार्टी से जीते थे।उन्हीं के भाई जावेद मियां के पुत्र सऊद अली खां उर्फ जुनैद मियां को 103 विधानसभा सीट से बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है, टिकिट की घोषणा होते ही आज जुनैद मियां ने अपने आवास पर प्रेस से रूबरू होते हुए बताया कि,बहन मायावती जी ने अलीगंज विधानसभा से मुझे प्रत्यासी बनाकर जो आशीर्वाद दिया है,यह आशीर्वाद में अपने क्षेत्र के मतदाताओं के बल पर जीत दर्ज कराकर दूँगा।उन्होंने सपा के पूर्व विधायक को आड़े हांथों लेते हुए,कहा कि पूरे क्षेत्र की जनता 2012 से 2017 के सपा शासन के मध्य कितनी सताई गई है इसको सभी जानते हैं,और इसका जबाब जनता इस चुनाव में जरूर देगी।भाजपा विधायक के विषय मे भी जुनैद मियां ने कहा कि जनता को उनसे बहुत अपेक्षाएं थी,पर उनपर वे खरे नहीं उतरे,इसलिए जनता क्षेत्र में बदलाव चाहती है।मैं मीडिया के माध्यम से जनता को विश्वास दिलाता हूँ, कि मैं सभी के आशीर्वाद से आपकी हर उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।उन्होंने बताया कि मैं जिसकी जितनी भागेदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के मुद्दे को लेकर जनता के विश्वास से चुनाव लडूंगा और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ताकत लगा दूँगा।अंत मे उन्होंने मीडिया से निवेदन करते हुए कहा कि आप अपने स्तर से क्षेत्र की जनता को बसपा की नीतियों के बारे में समय समय पर बताकर मेरा मार्गदर्शन करें।रिपोर्ट देवेंद्र शर्मा देवू।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks