
कासगंज।गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा संयुक्त रूप में प्रातः काल 5:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई तदुपरांत कासगंज नगर के ऐतिहासिक घंटा घर पर पार्टी का ध्वज जिलाध्यक्ष अदनान खान द्वारा फहराया गया तदोपरांत नगर में स्थापित नेता सुभाष चंद्र बोस सहावर गेट घंटाघर के निकट गांधी जी की प्रतिमा नदरई गेट पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा सहित सोरों गेट पर स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण किया गया तदोपरांत जिला कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया कांग्रेश द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदेश सचिव मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत , शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष दिव्या शर्मा , पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल पांडे, जिला कांग्रेश महासचिव अमित पाठक, पीसी सदस्य तरुण शर्मा, दीपू पांडे , रजनीश उपाध्याय ,मास्टर समद, चमन खान, नूर मोहम्मद नूरी ,सुशील शर्मा इत्यादि लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।