जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण – रिपोर्ट शुभम शर्मा

जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जनपद वासियों को 72वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को कर्तव्यों का बोध कराते हुए स्वाधीनता के मूल्यों के बारे में बताया समझाया जाए। देश को स्वाधीनता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान एवं कुर्बानियों के बाद प्राप्त हुई है। उनके बलिदान एवं कुर्बानियों को देश कभी भुला नहीं सकता। भारत का संविधान कई मायनों में अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति के मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ नागरिकों को कुछ मौलिक कर्तव्य भी भारतीय संविधान द्वारा दिए गए हैं, उनको सदैव याद रखने की आवश्यकता है। भारतीय संविधान ने दुनिया के सामने अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है। आज ही के दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था। तमाम सम विषम परिस्थितियों के बावजूद हमारा संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को न केवल सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी अनवरत यात्रा कर आगे बढ़ रहा है।उक्त उद्गार जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास ही नहीं बल्कि कर्तव्य बोध भी होना चाहिए। शपथ ग्रहण आयोजन के बाद जिलाधिकारी ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन कर पौधा भी रोपित किया। एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में हम सभी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश ने बीते सालों में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने कहा कि हमें अपनी एकता अखंडता को नहीं भुलाना चाहिए। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार के तहत आने वाली 10 फरवरी को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने कहा कि हमें सामाजिक भेदभाव को मिटाते हुए प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने गणतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान देते हुए कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया। नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय पर्व पर ली जाने वाली शपथ का प्रभावी एवं सही ढंग से अनुसरण करने की बात कही। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नीतू सारस्वत, गुंजन, कविता ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीश कुमार द्वारा किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks