पुलिस लाइन एटा के परेड ग्राउण्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस, सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित

एटा – रिजर्व पुलिस लाइन एटा के परेड ग्राउण्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस, सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित। जनपद एटा के पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर 73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि/जिलाधिकारी एटा श्री अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तदोपरान्त राष्ट्रीय गान की धुन पर सामूहिक गान हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की टोलियों के निरीक्षण के उपरांत समस्त टोलियों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि महोदय को सलामी दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अक्षीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा परेड को संविधान उल्लिखित संकल्प पढ़कर शपथ ग्रहण कराई गयी, एंव उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी गयी। साथ ही समस्त पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करने हेतु कहा गया। मुख्य अतिथि/जिलाधिकारी एटा ने कहा कि लम्बे संघर्ष एवं अनेकों वीरों की कुर्बानियों के बाद हमारे देश को स्वतंत्रता मिली और 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। देश की स्वतंत्रता को बनाये रखने के लिए हमें आपसी द्वेष, जाति, वर्ग, भाषा, क्षेत्र की भावना को त्यागकर राष्ट्रीय एकता अखण्डता धर्म निरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करते हुए मिल जुलकर शान्ति, प्रेम, अमन चैन, भाईचारे के साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में होने वाले आगामी चुनावों से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति का ये कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करे, इसके लिए जनपद स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा जिलाधिकारी महोदय, मुख्य जिला न्यायधीश एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, तथा जिलाधिकारी एटा द्वारा जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपने अपने स्तर पर जनसेवा कर रहे संगठनों आदि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष 2021 में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, पेंशनर्स, समाजसेवी तथा पुलिस मित्रों को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस की परेड में समस्त परेड कमांडर व टोलियों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य आरक्षी स0पु0 श्री रघुवीर सिंह तथा आरक्षी चालक श्री विश्राम सिंह को मुख्यालय से सराहनीय सेवाओं के लिए 'सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह' से सम्मानित किया गया तथा श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव सहायक अभियोजन अधिकारी एटा, श्री रेशपाल सिंह राठौर जिला शासकीय अधिवक्ता एटा, श्री संजीव कुमार तोमर/प्रभारी सर्विलांस/इंटेलिजेंस विंग एटा, श्री अजय कुमार त्रिपाठी निरीक्षक अभिसूचना इकाई एटा, श्री सुधीर कुमार सिंह थानाध्यक्ष जैथरा एटा, उपनिरीक्षक श्री गुलाब सिंह थाना जैथरा एटा, मुख्य आरक्षी श्री अतुल कुमार सोशल मीडिया सेल एटा, श्री राकेश कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर वाचक कार्यालय एटा, आरक्षी श्री सुरेश प्रताप सिंह शाखा डीसीआरबी एटा को सराहनीय/उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही तथा जनपद एटा के स्कूली एंव डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। जिस क्रम में सभी प्रोग्राम करने वाले डांस एकेडमी व स्कूल के छात्र व छात्राओं को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी गण, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्रीमती स्नेहलता, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, अन्य पुलिसकर्मी एवं पुलिस कर्मियों के परिजन आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks