
एटा– थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, मारहरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 3170 रूपये एवं ताश पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मारहरा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 24.01.2022 को समय करीब 14:45 बजे थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा मारहरा के पास सरसों के खेत से जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तों को 3170 रूपये एवं ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
- ठाकुरदास पुत्र ओमप्रकाश
- कुंवर पाल पुत्र मेवाराम
- राधेश्याम पुत्र गुलजारीलाल
- राजेंद्र सिंह पुत्र सुखराम सिंह समस्त निवासी गण मौ० कम्बोह थाना मारहरा एटा।
बरामदगी
- 3170 रूपये एवं ताश पत्ते
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ०नि० अजय कुमार
- का० कृष्ण कुमार
- का० बबलू शर्मा
- का० लोकेन्द्र सिंह
- का० सुधीर कुमार