दिल्ली पुलिस ने शहर में पकड़ी अवैध हथियार की फैक्ट्री – रिपोर्ट शुभम शर्मा

दिल्ली पुलिस ने शहर में पकड़ी अवैध हथियार की फैक्ट्री – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बाहरी उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने अलीगढ़ में छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 10 पूरी तरह से व नौ अर्द्ध निर्मित कट्टे के अलावा कट्टा बनाने में प्रयुक्त ट्रिगर, बैरल, मशीन, भट्ठी आदि भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपित को दबोचा है, जबकि उसका चाचा भाग निकला।बाहरी उत्तरी जिले के डीसीपी बृजेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व मुठभेड़ में रोहिणी सेक्टर 35 में हथियार तस्कर शकील उर्फ शेरनी को गिरफ्तार किया था। उससे 14 पिस्टल और 38 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। डीसीपी के अनुसार अवैध हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए शकील को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लाया गया। उसकी निशानदेही पर अलीगढ़ के सिहानी थाना क्षेत्र के माया चौक स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई। जहां निर्मित व अर्द्ध निर्मित 19 अवैध कट्टे बरामद किए गए।इसके साथ वहां हथियार बनाने में प्रयुक्त सामान आदि भी मिले। मोके से रवि नाम के एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका चाचा मुकेश मौका देख कर भाग निकला।जिसकी तलाश जारी है। पूछताछ पर मालूम चला कि चाचा भतीजा कई साल से इस फैक्ट्री में अवैध हथियार बना रहे थे और दिल्ली व आस पास के इलाकों में आपूर्ति करते थे। डीसीपी ने बताया कि यहां एक साल में करीब एक हजार कट्टे बनाए जाते थे। फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks