गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित किये जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम – रिपोर्ट शुभम शर्मा

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित किये जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को जनपद में कोविड गाइडलाइन के अनुसार राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि जनपद में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत रूप से हर्षोउल्लास एवं गर्मजोशी के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये बताया कि प्रातः 5ः00 से समस्त नगर में पब्लिक एड्रैस सिस्टम पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जायेगा, प्रातः 6ः30 बजे एक प्रभात फेरी का आयोजन होगा जो कि डीएम आवास के सामने घण्टाघर पार्क से कठपुला रसलगंज होते हुये गॉधी पार्क तक जायेगी। प्रातः 7ः00 बजे जिलाधिकारी आवास से स्पोटर्स स्टेडियम रामघाट रोड क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। प्रातः 8ः30 बजे समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संकल्प कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रातः 9ः00 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड , अग्निशमन गाडियां भाग लेंगी एवं इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सैन्य विधवाआंे तथा अभिभावकांें को आमंत्रित कर सम्मानित किया जायेगा। प्रातः 10 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रातः 11 बजे जिला कारागार में राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम आयोजित होंगे। मध्यान्ह 12 बजे सेवाभवन में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं गोष्ठी होगी, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की वाद-विवाद प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। उन्होंने समस्त नगर निकायों को निर्देशित किया कि जहां-जहां स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के नाम के पत्थर लगे हैं उनकी साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व को सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी कोरोना प्रोटोकॉल मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए सादगी, उत्साहपूर्वक एवं परम्परागत ढ़ंग से मनाएं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks