
प्रेमिका के परिवार वालों ने प्रेमी के घर में लगाई आग,सब कुछ जलकर हुआ खाक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के अंतर्गत प्रेमी के घर में प्रेमिका के घर वालों ने आग लगाकर सब सामान जला कर खाक कर दिया पीड़ित हसीन पुत्र अब्दुल मलिक ने आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र नाजिम पड़ोस की ही रहने वाली एक लड़की जेनब को लेकर 10 दिन पूर्व फरार हो गया है जिनका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों ही परिवार एक ही समुदाय और एक ही जाति से बताए जा रहे हैं लड़की के घर वालों ने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है और हमें धमकी दी 8 दिन के अंदर लड़की नहीं आई तो अंजाम बुरा होगा सब लोग घर छोड़कर दोनों को ढूंढने के लिए गए हुए थे रात्र करीब 2 बजे लड़की के परिवार वालों ने घर में रखे रूपए पैसे ब सोने के आभूषण लेकर घर में आग लगा फरार हो गए आग लगने की खबर पड़ोसियों ने की सूचना दी कि तुम्हारे घर में आग लगा दी है घर में आग लगते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई मौके पर आग बुझाने वाली दमकल कर्मी दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई व मुश्किल आग पर काबू पाया जब तक घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था पड़ोसियों ने बताया रात मैं धुआं उठा और आग लगी तो आंख खुल गई अड़ोस पड़ोस में अफरा तफरी मच गई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके मायने पर पहुंच गई पीड़ित परिवार ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस आगे की कार्रवाई मैं जुटी हुई है।