
बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा मौके पर मौत – रिर्पोट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जनपद बुलंदशहर अनूप शहर क्षेत्र के गांव बगसरा निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार पुत्र विनोद कुमार का किसी व्यक्ति का उपचार मेडिकल में चल रहा है उसे देखने के लिए बाइक द्वारा अपने घर से अलीगढ़ आया था मेडिकल से देर शाम बाइक द्वारा अपने घर वापस जा रहा था जैसे ही वह जवा क्षेत्र के नगोला पुलिया पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया जिससे कुछ देर तड़पने के बाद युवक की मौके पर मौत हो गई घटना होते ही राहगीर एकत्रित हो गए पीछा कर ट्रक चालक और ट्रक को मौके पर पकड़ लिया सूचना पुलिस को दे दी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची चालक को कब्जे में लेकर थाने पहुंची मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गाड़ी के कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर आ गए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।