
बिना बुलाए घर पर आने पर पति ने पत्नी को पीटा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना बरला क्षेत्र की एक महिला शराबी पति से परेशान होकर कई महीनों से अपने मायके में रह रही थी। गुरुवार को वह वापस ससुराल आई तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। महिला ने पिटने की सूचना फोन से अपने मायके वालों को दी। बरला के एक युवक की शादी 10 वर्ष पूर्व कासगंज की एक युवती से हुई थी। युवक करीब चार वर्षों से शराब का आदी है और घर का सामान तक बेच दिया। पति के शराब पीने से तंग आकर उसकी पत्नी 10 माह से अपने दोनों बच्चों को साथ में लेकर मायके में रह रही है। वह अचानक गुरुवार को ससुराल आ गई। दोपहर को उसका पति घर पर आया तो पत्नी को देखकर भड़क गया और उसके साथ मारपीट कर दी। उसने फोन से अपने मायके वालों को बताया तो वह लोग भी आ गए। युवक को लात घूंसों से जमकर पीटा। महिला को वह वापस अपने घर ले गए।