3569 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए, 21 जब्त – रिपोर्ट शुभम शर्मा

3569 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए, 21 जब्त – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जनपद में पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च करके लोगों से निडर व निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की है। पुलिस ने 3569 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए हैं। 21 जब्त और 109 निरस्त किए हैं। पुलिस ने थाना मडराक के पड़ियावली, कस्बा मडराक, आसना, पला एसी, बढ़ौली, फतेह खां, पालीरजापुर, थाना जवां के छोटा जवां, साथा, नगौला, कासिमपुर कालोनी, रामपुर, चाउपुर, थाना छर्रा के कस्बा छर्रा, सतरापुर, सियावली, बाइकला व थाना लोधा के लोहसरा, बिसावन, जिरौली डोर, जतनपुर, चिकावती, ताजपुर रसूलपुर, केशोपुर जोफरी में फ्लैग मार्च निकाला गया। आचार संहिता के उल्लंघन में गुरुवार को कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके अलावा 45 लीटर अवैध शराब, ढाई सौ ग्राम नशीला पाउडर, तीन अवैध शस्त्र व चार कारतूस बरामद किए गए। संवेदनशील इलाकों में 266 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। 4367 लोगों को नोटिस भेजे गए। 513 वाहनों के चालान किए गए। चुनाव की वजह से पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks