जलेसर में एक बार फिर चोरों के हौसले हुए बुलंद 49 हजार रुपए की हुई छिनैती

एटा- थाना जलेसर अंतर्गत ताराचंद पुत्र पाती राम निवासी ग्राम महानमई केनरा बैंक जलेसर से बेटी की शादी हेतु ₹49000 निकाल कर लाए जिन्होंने मोहनिया मेडिकल स्टोर जलेसर निकट आगरा अड्डा गोल चक्र से कुछ दवाई खरीदने हेतु रुके वहीं से शातिर चोर महिलाओं ने रुपयों से भरे थैले को छीन लिया पूरी घटना मेडिकल स्टोर पर लगे cctv कैमरा में हुई कैद।