
डीएम व एसएसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की बैठक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी कलानिधि नैथानी शनिवार को थाना अकराबाद पहुंचे, जहां मौजूद पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद में डीएम व एसएसपी सीओ बरला सुमन कनौजिया, नायव तहसीलदार अंजली सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजीव त्यागी, राजस्व निरीक्षक ओमपाल सिंह के साथ कस्बा स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज में पहुंचे जहां फोर्स के रुकने की व्यवस्थाओं को लेकर कालेज प्रधानाचार्य डा आरएन यादव से बातचीत की। डीएम ने टायलेट, विजली, पानी आदि जरूरी व्यवस्थाओं को चुनाव पूर्व दुरस्त कराने के लिए प्रधानाचार्य से कहा है। प्रधानाचार्य ने डीएम एसएसपी को बताया कि कालेज में जो व्यवस्था है वह उसे देने के लिए तैयार है। सीओ ने कस्बा के हबीब खां इंटर कालेज में फोर्स के रोके जाने को लेकर वहां का जायजा लिया है।