
डीआईजी रेंज अलीगढ़ द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्र में चुनावों के दृष्टिगत केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल एवं राज्य सशस्त्र बल के ठहरने वाले स्कूल एवं कालेजों का किया गया निरीक्षण
अलीगंज के व्यापारी मृतक संदीप गुप्ता के परिजनों से मुलाकात कर अब तक की पुलिस कार्यवाही से कराया अवगत तथा शेष आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का दिया आश्वासन
……………………………………….. आज दिनांक 06.01.2022 को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ श्री दीपक कुमार द्वारा जनपद एटा भ्रमण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के साथ थाना अलीगंज क्षेत्र में चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने को बाहर से आने वाले केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल एवं राज्य सशस्त्र बल के ठहराये जाने वाले स्थलों (स्कूल/कॉलेज) का निरीक्षण कर वहां पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी की गई, साथ ही स्कूल/कॉलेज के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ तथा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जनपद एटा के कस्बा अलीगंज में मृतक संदीप गुप्ता के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना देते हुए पुलिस द्वारा की गई अब तक की कार्यवाही से भी अवगत कराया तथा अभियोग के शेष अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी करने एवं उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया।