कमिश्नर बोले, शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित है डीएस कालेज – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कमिश्नर बोले, शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित है डीएस कालेज – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – धर्म समाज महाविद्यालय अपने स्थापना के 75 साल पूरे होने पर इस साल जनवरी से दिसंबर तक पंचसप्तति महोत्सव मना रहा है। बुधवार को इस महोत्सव का शुभारंभ प्रभात फेरी व हवन के आयोजन से किया गया। बुधवार को सबसे पहले सुबह आठ बजे प्रभात फेरी निकाली गई। जिसका शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डा. राज कुमार वर्मा, प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल अनु, अध्यक्ष महेश नंदन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश सिमिति सदस्य डा. राजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल रेमंडस व संजय गोयल, डा. हेम प्रकाश ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। प्रभात फेरी में धर्म समाज कालेज के एनसीसी कैडेट्स, धर्म समाज बाल मंदिर का बैंड आदि शामिल हुए। प्रभात फेरी कालेज से प्रारंभ होकर अचलताल, मदारगेट, गांधी पार्क, मामूभांजा, रेलवे रोड, कवर कुत्ताव दुबे का पड़ाव होते हुए कालेज पर ही समाप्त हुई। प्रभात फेरी के बाद महाविद्यालय के गांधी उद्यान में हवन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि धर्म समाज महाविद्यालय जिले में ही नही अपितु प्रदेश स्तर पर एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय है। जिसकी शिक्षा जगत के साथ-साथ सामाजिक कार्य के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट पहचान है। कमिश्नर ने विद्यालय में लगाए गए बड़े ग्लोसाइन बोर्ड का अनावरण भी किया। धर्म समाज समिति द्वारा संचालित धर्म समाज इंटर कालेज, धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय, धर्म समाज इंटर कालेज, धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल एवं धर्म समाज कालेज आफ फार्मेसी के सभी शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजन डा. सुनीता गुप्ता ने किया। इस मौके पर डा. बीना अग्रवाल, डा. राजीव शर्मा, डा. मुकेश भारद्वाज, डा. अंजना डा. मंजू सिंह, डा. हिरदेश, राजेश अग्रवाल, डा. वीरेंद्र वाष्र्णेय, डा. चंद्रकांत, डा. सचिन, डा. सिम्मी, डा. मुदित, ललित अग्रवाल, उपेंद्र अग्रवाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks