
श्री वाल मुकन्द आदर्श इण्टर कालिज पनवारी आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा ।
आगरा।आज दिनांक 05.01.22.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 ने वाल मुकन्द आदर्श इण्टर कालिज पनवारी थाना सिकन्दरा आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओ जैसे वाढ, भूकम्प, आधी तूफान अन्य महामारियो के आने पर सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया । तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो मे आग लगने के कारणो व वुझाने की भी जानकारी दी गई । तथा एन. एस.एस.के उपस्थित छात्र व छात्राओ को भी अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । तथा एल पी जी गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने पर आग वुझाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिये गये । तथा आग वुझाने के उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रो को चलाने की भी जानकारी दी गई । तथा साथ ही साथ सी.एफ.ओ के द्वारा छात्र व छात्राओ को फायर स्टेशन के आपातकालीन टेलीफोन नंबरो की भी जानकारी दी गई । मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्य श्री करन सिंह व स्टाफ दिनेश चन्द, उत्तम सिंह, सोनवीर सिंह, विनेश सिंह, गजेंद्र सिंह, धरमवीर सिंह आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एव सराहना की ।