
गरीबों को कंबल वितरण व सड़क सुरक्षा जागरूकता का कार्यक्रमआयोजन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एएमयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने लाल डिगी रोड पर गरीबों को कंबल वितरित किए व सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।एनएसएस समन्वयक डा अरशद हुसैन ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी सर्दी में गरीबों की एनएसएस मदद कर रहा है। महिलाओं और बच्चों समेत अन्य लोगों में कंबल बांट रहे हैं।डा हुसैन ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एसएम तल्हा, नवीद कुरैशी और पंकज त्यागी के साथ गरीबों के बीच कंबल बांटे। इसके अतिरिक्त फुरकान अहमद और सरताज आलम ने भी कंबल बांटे।इस बीच यूनिवर्सिटी सर्किल पर एनएसएस द्वारा रोड सेफ्टी अवेयरनेस कैंप में डा अरशद हुसैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा शिक्षा भी उतनी ही जरूरी है, जितना कि कोई अन्य जागरूकता अभियान।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद शाकिर, नवेद कुरैशी और डा मुजाहिद खान ने भी सड़क सुरक्षा उपायों पर फुरकान अहमद के साथ लोगों को जागरूक किया।