कांग्रेसजनों का “कार्यकर्ता सम्मेलन” और “नववर्ष 2022” का “अभिनन्दन कार्यक्रम

ALIGARH –
आपको सपरिवार नव वर्ष 2022 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें: विवेक बंसल
आज नववर्ष 2022 की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल जी पूर्व विधायक की ओर से कांग्रेसजनों का “कार्यकर्ता सम्मेलन” और “नववर्ष 2022” का “अभिनन्दन कार्यक्रम” मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड पर हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान समस्त कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को विजयश्री दिलाने का संकल्प किया। कार्यकर्ता सम्मलेन में कांग्रेसजनों ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए अपने अपने सुझाव भी रखे I इस दौरान अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सेवा से आज ही सेवानिवृत हुये वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी जफरूददीन गददी का अभिनन्दन समारोह हुआ। इस दौरान उन्हे विवेक बंसल जी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने माल्यार्ण करके उनका सम्मान किया। विवेक बंसल जी ने सम्मान स्वरूप हिमाचली टोपी पहनाकर और शाल औढाकर उन्हें सम्मानित किया I उसके बाद वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में ए.आई.एम.आई.एम (AIMIM) प्रत्याशी रहे मौ० परवेज ने अपने साथियों के साथ विवेक बंसल जी के प्रमुख सहयोगी मलखान सिंह लोधी के सानिध्य में विवेक बंसल जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके उपरान्त गीत और संगीत से सजे इस रंगारंग कार्यक्रम जिसमें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी गायन कला से उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने गरमागरम पकोड़े और खीर का रस्वादन भी किया। कार्यक्रम के समापन पर विवेक बंसल जी ने उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों को नववर्ष 2022 की बधाई दी और कहा की आगामी वर्ष 2022 आपके व् आपके परिवार के लिए मंगलमय हो I नववर्ष 2022 की पूर्व संध्या पर हुए कार्यकर्ता सम्मलेन में अलीगढ़ के सैंकड़ों वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks