*एटा ~ थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान तीन शातिर गौ-तस्कर गिरफ्तार, अवैध असलहा कारतूस तथा टाटा पिकअप में भरकर ले जाये जा रहे 4 गौवंश बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा तीन शातिर गौ-तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 16-04-2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगला मोच से आगे रंधीरपुर तिराहा के पास से टाटा पिकअप सवार तीन शातिर गौ-तस्करों को समय करीब 04.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। एक अभियुक्त मौके से भाग निकला। साथ ही पिकअप में भरे 4 गौवंश बरामद किये गये हैं। सख्ती से पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा बताया कि वह गौवंश-तस्करी का अवैध कारोबार करते हैं तथा आज इन पशुओं को काटान के लिए बेचने ले जा रहे थे। अभियुक्त कप्तान सिंह के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। इस संबंध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नयागांव पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
*1-* मेंहदी हसन पुत्र नन्हे निवासी मौहल्ला टपकन टोला थाना व कस्बा अलीगंज जनपद एटा।
2- कप्तान सिंह पुत्र हजारीलाल निवासी अलीपुर थाना नयागांव एटा।
3- अमर सिंह पुत्र रतीराम निवासी मेहरुपुर थाना जहानगंज, फतेहगढ़।
*फरार अभियुक्त का नाम-पता:-*
1- लुकमान पुत्र असफाक हुसैन निवासी अलीपुर थाना नयागांव एटा।
*बरामदगी:-*
*1-* 1 पिकअप
*2-* 4 गौवंश
*3-* एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- *1.* प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह
*2.* उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह *3.* उपनिरीक्षक सोहनलाल *4.* आरक्षी अरविंद कुमार
*5.* आरक्षी हेमंत चौधरी