
एटा।उ0प्र0 शासन द्वारा जनपदीय पुलिस लाइन/थानों के मालखाने में अनावश्यक रूप ये लम्बित मालों के निस्तारण हेतु अभियान चलाकर निस्तारण किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके क्रम में आज दिनांक 28.12.2021 को जिलाधिकारी एटा द्वारा गठित टीम श्री वेद प्रिय आर्य उप जिलाधिकारी एटा की अध्यक्षता में श्री कालू सिह क्षेत्राधिकारी नगर एटा, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एटा एवं श्री हरपाल सिह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन एटा की उपस्थिति में जजी मालखानें के 13 जीएक्ट, आर्म्स एक्ट एवं आईपीसी के अपराधों में लम्वित कुल 492 मालों का विधिक निस्तारण कराया गया।