
लापता एएमयू छात्र मुंबई पहुंचा, पिता को फोन पर दी जानकारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एएमयू के एबीके यूनियन स्कूल का तीन दिन से लापता दसवीं का छात्र कल मुंबई में मिल गया। वे परिजनों से नाराज होकर चला गया था। मुंबई में मौजूद छात्र के रिश्तेदारों ने उसे खोज लिया है। अब पिता उसे लेने के लिए रवाना हो गए हैं। गाजियाबाद मोदीनगर के गांव कालसीना निवासी मो.फईक मोहम्मद दसवीं का छात्र है।वह यहां जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी पर्चा विभाग में कार्यरत अपने मौसा राहत अली खां के घर पर रहता है। मौसा के अनुसार शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह दोदपुर में रहने वाले दोस्त के पास जाने की कहकर घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। जब परिवार ने तलाशा तो पता चला कि रास्ते में मोबाइल छीनने को लेकर झगड़ा हुआ था।उसकी सूचना पर पीआरवी भी पहुंची थी। मगर वह सूचना फर्जी पाई गई थी। राहत अली ने अंदेशा जताया था कि मोबाइल छीनने वाले लोग ही उसे अगवा कर ले गए हैं। इसे लेकर थाने में छात्र की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। पुलिस ने बताए गए छात्र के दोस्त के घर दबिश दी और दोस्त से पूछताछ की, मगर वह पुलिस के जवाबों का सही जवाब नहीं दे सका।