सीमेंट कारोबारी की हत्या, परिजनों ने डॉक्टर को मारा थप्पड़ – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सीमेंट कारोबारी की हत्या, परिजनों ने डॉक्टर को मारा थप्पड़ – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – रामघाट रोड पर कल रात अलीगंज के सीमेंट कारोबारी की हत्या के बाद पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों व अन्य लोगों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टरों के देरी से आने पर परिजन भड़के गए। इतना ही नहीं एक डॉक्टर के थप्पड़ भी मार दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर किसी तरह विवाद शांत हुआ। पांच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें दो गोलियां निकलीं। परिवार का कहना है कि एक तो डॉक्टर देरी से आए और शव से गोली भी नहीं पाए तलाश। बाद में एक्सरे की मदद से गोली तलाशी गई।इधर, एटा में तनाव से अलीगढ़ की पुलिस पर दबाव है। इस घटना की खबर पर सुबह से एटा जनपद के सभी कस्बों के बाजार बंद हैं। अलीगंज में पब्लिक जाम लगाए बैठी है। इसके चलते अलीगढ़ पुलिस पर दबाव है। हालांकि पुलिस की टीमें घटना के खुलासे में जुटी हुई हैं। पांच टीमों को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है। अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा है। ड्राइवर के अलावा निजी गनर से लगातार पूछताछ चल रही है। पुलिस को इंतजार है कि अंतिम संस्कार के बाद परिवार से बातचीत हो तो शायद कुछ तथ्य निकलकर आएं।जिस नीली बलैनो कार से शूटर इस हत्या को अंजाम देने आए थे उसेके विषय में आधी रात में मथुरा पुलिस ने जानकारी दी। यह कार आगरा के व्यक्ति की है। इसके स्वामी को अक्तूबर माह में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से कार सहित अगवा किया गया था। बाद में मथुरा के फरह क्षेत्र में कार लूटकर ले गए थे और कार स्वामी को फरह में फेंक गए थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks