विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर के एस एस आर चिल्ड्रेन एकेडमी सिकन्दरपुर के प्रांगण में हुआ समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेल

विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर के एस एस आर चिल्ड्रेन एकेडमी सिकन्दरपुर के प्रांगण में हुआ समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन|

कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्यअतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद माननीय त्रिभुवन दत्त जी रहें|

सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री व अकबरपुर के पूर्व विधायक माननीय राममूर्ति वर्मा जी ने किया|

अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर के एस एस आर चिल्ड्रेन एकेडमी सिकन्दरपुर के प्रांगण में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ|कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त रहें|कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा ने किया|सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा कि मेरे साथियों आज भाजपा चाहती है कि लोकतंत्र को खत्म कर दिया जाय इन दलितों,शोषितों,पिछड़ों,अकलियतों व गरीब समाज के लोगों को जो वोट देने का अधिकार है उसके साथ-साथ आरक्षण और सारे अधिकार को समाप्त करके भाजपा इस देश में पुनः राजतंत्र को लागू करना चाहती है,निश्चित तौर पर मेरे साथियों आपका भाई आपका बेटा त्रिभुवन दत्त आप लोगो से अपील करता है कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से विरोधियों ने कहा कि जब आप दुनिया में नहीं रहेंगे तो आप के समाज की लड़ाई कौन लड़ेगा दलितों शोषितों व गरीब समाज के लोगों की लड़ाई कौन लड़ेगा,तब बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि मैं दुनिया में रहूंगा या ना रहूंगा जब तक मेरा संविधान जिंदा रहेगा तब तक दलितों पिछड़ों अकलियतों व गरीब समाज के लोगों पर हाथ उठाने का काम कोई नहीं करेगा| संविधान के तहत व्यवस्था को भाजपा निरंतर खत्म करने की कोशिश कर रही है मेरे दलित समाज के लोगों व अन्य समाज के लोगों के साथ साथ आप को भी सपा के साथ खड़ा रहना है|निश्चित तौर पर आज आप लोगो को संकल्प लेने की जरूरत है|लोकतंत्र की बहाली के लिए इस प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हमें जो भी कुर्बानी देनी है उसके लिए तैयार रहने की जरूरत है संविधान व स्वाभिमान की सुरक्षा के लिए हमें हर कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार रहने की जरूरत है|इस प्रदेश में सामाजिक समरसता बन सकें तो इस प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की आवश्यकता है|पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मौजूद भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल है सभी वर्ग के लोगों का भला हो सकें इस लिए आप सभी लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनायें और इस प्रदेश का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनाया जा सकें|संचालन ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राजभर ने किया|सम्मेलन का आयोजन धर्मराज गौतम ने किया|इस दौरान जिला उपाध्यक्षगण आनंद वर्मा,विधान चंद्र चौधरी,सदस्य जिला पंचायतगण अजित कुमार यादव,सप्पू वर्मा,हरीराम मौर्य,कमला प्रसाद वर्मा,अजय गौतम एडवोकेट,प्रमोद राजभर,जंगबहादुर यादव,नंदलाल भारती,अरविंद कुमार,रमेशचंद्र गौतम,यूथ विग्रेड जिलाध्यक्ष मोहम्मद सईम,शिवनाथ राजभर,संजय गौतम,शिव शंकर निषाद,नसीम उर्फ गुड्डू,महेंद्र गौतम,बीपी गौतम,गंगाराम गौतम,संजय गौतम,चंद्रिका,रामदेव अंबेश,अरविंद वर्मा,आसाराम गौतम,बाल गोविंद,राम सुधार,रामप्रकाश गौतम,विजय गौतम,कैलाश सिद्धार्थ,शंभूनाथ चौधरी,रक्षाराम वर्मा,प्रधान विनोद वर्मा,नवनीत तिवारी,सोनू वर्मा,शिवनाथ,रामगोपाल गौड़,महेंद्र वर्मा आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks