
अब 10:30 बजे तक खत्म होेंगी नुमाइश की नाइट – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अब रात्रि कफ्र्यू लागू कर दिया है। रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक यह कफ्र्यू लगेगा। शनिवार से अलीगढ़ में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी। नुमाइश के कार्यक्रम भी इससे प्रभावित होंगे। अब तक रात 11 बजे तक कार्यक्रम चलते थे, लेकिन अब साढ़े 10 ही यह निपट जाएंगे। हालांकि, प्रशासन इनकी शुरुआत भी जल्द कराएगा। अब शाम को आठ बजे की जगह सात बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। सिटी मजिस्ट्रेट व नुमाइश के प्रभारी अधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को लाफ्टर नाइट होगी। इसमें सुरेश अलबेला व परितोष त्रिपाठी प्रस्तुति देंगे। 27 दिसंबर को बालीवुड सिंगर स्टेबिन बेन की नाइट होगी। 28 दिसंबर को क्लर्स आफ इंडिया के तहत फोक डांस आफ इंडिया की प्रस्तुति दी जाएगी। 29 को पंजाबी सिंगर अकासा की नाइट है। 30 दिसंबर को रुचिका जांगिड़ की नाइट होगी। 31 को मुशायरा होगा। इसमें वसीम बरेलबी, जोहर कानपुरी समेत अन्य शामिल होंगे। एक जनवरी को अलीगढ़ स्टार अतुल पंडित की नाइट होगी। दो जनवरी को पंजाबी सिंगर काका प्रस्तुति देंगे। तीन जनवरी को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम होगा। चार जनवरी को रैपर आरसीआर की नाइट है। पांच के बालीवुड म्यूजिक नाइट यासिर देसाई की नाइट होगी। छह दिसंबर को कवि सम्मेलन है। इसमें विष्णु सक्सेना समेत अन्य कवि भाग लेंगे। सात जनवरी को बालीवुड सिंगर तुलसी कुमार प्रस्तुति देंगे। आठ दिसंबर को बृज नाइट में गीतांजलि वर्मा व हेतंत बृजवासी की प्रस्तुति होगी। नौ जनवरी को स्टार नाइट अभिजीत भट्टाचार्य की प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे। अब कोरोना प्राटोकाल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। वहीं, नुमाइश की शुरुआत शाम को भी जल्द हाेगी।