भाजपा नेता का जख्मी बेटे भी भेजा जेल, दो गार्ड हिरासत में – रिपोर्ट शुभम शर्मा

भाजपा नेता का जख्मी बेटे भी भेजा जेल, दो गार्ड हिरासत में – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बन्नादेवी क्षेत्र में दो भाजपा नेता गुटों में हुई फायरिंग मामले में गोली लगने से जख्मी भाजपा नेता लालजी वर्मा के अधिवक्ता बेटे राजीव को भी जेल भेज दिया गया। दूसरे पक्ष से पूर्व जिपं सदस्य महेंद्र प्रताप उर्फ पिंका ठाकुर के दो गार्ड भी पुलिस ने हिरासत में ले लिए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है और मोबाइल व सीसीटीवी के सहारे उनकी लोकेशन की जांच की जा रही है।वाकया बुधवार शाम का है, जब एक संपत्ति से जुड़े विवाद में पिंका ठाकुर व लालजी वर्मा में हुए विवाद में फायरिंग हो गई थी। इस फायरिंग में एक तरफ से पैर में छर्रा लगने से लालजी का बेटा राजीव जख्मी हुआ था, जबकि दूसरी ओर से पिंका के पेट में गोली लगी थी। पिंका को नाजुक हालत में गुरुग्राम मेदांता ले जाया गया है।इस मामले में दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पिंका पक्ष की ओर से दर्ज मुकदमे में बृहस्पतिवार को पुलिस ने लालजी, उनके पूर्व जिपं सदस्य बेटे नरेंद्र व एक अन्य को जेल भेजा था। अब शुक्रवार को पुलिस ने लालजी के जख्मी हुए अधिवक्ता बेटे राजीव को भी जेल भेज दिया। इधर, इस मामले में पिंका पक्ष के दो लोग पुलिस ने हिरासत में लिए हैं, ये दोनों गनर बताए जा रहे हैं।जो हर समय साथ रहते हैं। इनमें एक लोधा क्षेत्र से और दूसरा जवां क्षेत्र से है। सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने बताया कि राजीव को जेल भेजा गया है। दूसरे पक्ष से दो युवक हिरासत में हैं। उनकी लोकेशन की जांच हो रही है। उसमें सीसीटीवी व मोबाइल सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks