नए साल में चमकेंगे शहर के 14 चौराहे – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नए साल में चमकेंगे शहर के 14 चौराहे – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में शहर के 14 चौराहे चमक जाएंगे। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत छह चौराहों पर जल्द काम शुरू होने जा रहा है। 41.72 करोड़ रुपये की लागत से शहर के 14 चौराहों का सौंदर्यीकरण करना है। स्मार्ट सिटी के चेयरमैन गौरव दयाल (मंडलायुक्त) एवं सीईओ गौरांग राठी (नगर आयुक्त) ने देर शाम रामलीला मैदान चौक, कबरकुत्ता एवं तस्वीर महल चौराहे का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।जल्द ही इन चौराहों के पास से अतिक्रमण हटवा कर कार्य शुरू कराने की योजना है। 14 चौराहों में रामलीला मैदान चौक, कबरकुत्ता एवं तस्वीर महल चौक के अतिरिक्त अग्रसेन चौक, अवंतीबाई चौक, अब्दुल्ला तिराहा, दुबे का पड़ाव, तहसील तिराहा, मसूदाबाद चौक, शमशाद मार्केट चौक, सब्जी मंडी चौक, जामा मस्जिद चौक और मदियापुर, रेलवे स्टेशन शामिल हैं।इन चौराहों पर सड़क का चौड़ीकरण, फुटपाथ का निर्माण, पार्किंग, बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन, स्ट्रीट लाइट, पौधरोपण एवं सौंदर्यीकरण शामिल है। स्मार्ट सिटी के सीईओ और नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि छह चौराहों पर अगले सप्ताह कार्य शुरू होने जा रहा है। जल्द ही सभी 14 चौराहों पर काम शुरू कर दिया जाएगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks