विहिप/बजरंग दल ने बड़े हर्षोउल्लास से मनाया तुलसी दिवस

विहिप/बजरंग दल ने बड़े हर्षोउल्लास से मनाया तुलसी दिवस।-

संगठन के विस्तार को लेकर नवीन दायित्व भी सौपे।

एटा। विश्व हिन्दू परिषद /बजरंग दल ने तुलसी पूजन का कार्यक्रम डाक बगलिया स्थित प्रांजुल कुलश्रेष्ठ के आवास पर संपन्न किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।अरविंद चौहान ने कहाँ कि विश्व हिन्दू परिषद विगत कई वर्षों से 25 दिसंबर को तुलसी पूजन के रूप में मना रहा है हिन्दू जनमानस में तुलसी जी का विशेष महत्व है आयुर्वेद के हिसाब से तुलसी का पौधा बहुत उपयोगी है प्रत्येक हिन्दू को अपने आंगन में तुलसी जी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विहिप के जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने किया उन्होंने कहाँ की तुलसी हिन्दू संस्कृति का प्रतीक है विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए सक्रिय है। इस अवसर पर संगठन का विस्तार भी किया गया जिसके अंतर्गत बॉबी गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, अभिनव कुलश्रेष्ठ को नगर उपाध्यक्ष विहिप,अमित कुमार बघेल को नगर गौरक्षा प्रमुख, मनोज गुप्ता को नगर सह मंत्री, गौरव शर्मा को नगर प्रचार प्रसार प्रमुख, अमित कश्यप को नगर सह सुरक्षा प्रमुख, श्रीमती पूनम कुलश्रेष्ठ को जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी, तथा प्रीति कुलश्रेष्ठ को नगर सह संयोजिका, दुर्गा वाहिनी नियुक्त किया गया।कार्यक्रम में हरीश प्रताप सिंह, विजय गुप्ता ,सौरव सोलंकी, पवन कुमार, नवीन कुमार, अवनींद्र कुलश्रेष्ठ ,आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks