
मिनी एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण सहित चार पर एडीए ने लगाई सील – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अवैध निर्माण के खिलाफ एडीए का अभियान जारी है। एडीए की टीम ने धनीपुर स्थित मिनी एयरपोर्ट के निकट सहित चार अवैध निर्माणों को सील किया। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टीम प्रथम कार्यवाही कुलदीप विहार में राकेश उर्फ लोटा द्वारा बिना नक्शे के 500 वर्ग गज क्षेत्रफल में किए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर की। यहां तीन फ्लैट भी अवैध रूप से बनाए जा रहे थे। इसके बाद टीम ने केपी सिंह द्वारा जीटी रोड धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के पास 350 वर्ग गज क्षेत्र में बिना नक्शे किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया। इसके बाद टीम ने मधु देवी द्वारा शिवशक्ति धर्मकांटा के जीटी रोड पर 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में बेसमेंट व भूतल पर किए गए निर्माण को सील किया। इसके बाद जीटी रोड पर लोट्स हास्पिटल के पास विकास कुमार द्वारा 200 वर्ग गज में किए गए निर्माण को सील किया।