अधिकारियों व कर्मचारियों को डीएम ने किया सम्मानित – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अधिकारियों व कर्मचारियों को डीएम ने किया सम्मानित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गवर्नेंस सप्ताह के तहत कलेक्ट्रेट में 10 अधिकारियों व कर्मचारियों को बेहतर कार्य सुधार के लिए डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि बेहतर कार्य के लिए बेहतर माहौल का होना आवश्यक है। गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत किये गये कार्यों को आगे भी निरन्तर जारी रखा जाए। साफ-सफाई एवं अच्छे माहौल में एक सामान्य कर्मी भी बेहतर कार्य कर जाता है। किसी भी कार्यालय का माहौल उसमें कार्य करने वाले कर्मियों के आपसी समन्वय से ही बेहतर बनता है, इसलिए शासकीय हित में बेहतर आउटपुट देने के लिए संवादहीनता से बचते हुए बेहतर आपसी सामंजस्य स्थापित करें। गुड गवर्नेन्स एवं लिम्का बुक इवेंट में कुशल नेतृत्व के लिए एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, बीएलओ ट्रेनिंग के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सुधीर कुमार, स्वीप एक्टिविटीज में प्रभावशाली कार्य के लिए वरिष्ठ सहायक अब्दुल खालिक, गुड गवर्नेन्स कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व ही कार्यालय रख-रखाव एवं प्रबंधन के लिए न्याय सहायक शिरीष कुमार श्रीवास्तव, दस्तावेजांें के मानक के अनुरूप रखरखाव के लिए एडीएम प्रशासन कार्यालय के रीडर संजय गर्ग, प्रदेश में अलीगढ़ कलैक्ट्रेट में प्रथम बार मॉक ड्रिल का आयोजन करने पर जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ सुश्री प्राची उमराव, आवश्यक संसाधनों के सही समय पर उपलब्ध कराने के लिए सहायक नजारत अनुभाग बिट्टू कुमार, कार्यालय परिसर में समुचित साफ-सफाई व्यवस्था के लिए सफाईकर्मी बादाम सिंह, पर्यावरण संरक्षण एवं बागवानी के लिए माली मनीष कुमार एवं सर्किट हाउस को बेहतर ढंग से कार्य साज-सज्जा, सेवाओं और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के लिए केयर टेकर शाकिर खान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks