अखिल भारतीय कल्याण परिषद जनपद एटा में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर गोष्टी की गई

एटा।आज अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद एटा में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर एक बैठक का आयोजन प्रेसिडेंट अश्वनी दीक्षित के निज निवास भूषण भवन पर हुआ जिसकी अध्यक्षता अश्वनी दीक्षित द्वारा की गई कुछ प्रस्ताव पास किए गए तथा लोगों को जानकारियां भी दी गई के उपभोक्ताओं को क्या-क्या अधिकार हैं इस पर प्रकाश डाला प्रदेश सचिव अखिलेश पचौरी ने उपभोक्ताओं का सुरक्षा का अधिकार उपभोक्ता चयन का अधिकार उपभोक्ता सुनवाई का अधिकार उपभोक्ता की क्षतिपूर्ति का अधिकार उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार इन सभी बिंदुओं का पुरजोर समर्थन किया गया इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुलश्रेष्ठ प्रदेश सचिव अखिलेश पचौरी जिला परिषद प्रेसिडेंट अश्वनी दीक्षित जिला अध्यक्ष राजीव मिश्रा जिला उपाध्यक्ष सुमंत यादव फाटे जिला सचिव प्रशांत जैन जिला मीडिया प्रभारी रोहिताश चौहान जिला महामंत्री जय प्रकाश वर्मा इन लोगों के अलावा अरविंद गुप्ता चतुर्वेदी शिवकुमार पाठक इसरार अहमद मुकेश कुमारी छाया यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे