
एटा।लूट की झूठी सूचना देना युवक को पड़ा महंगा, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने किया फर्जी लूट का खुलासा, लोन की किस्त के रुपये हजम करने को एजेंट ने बनाई थी फर्जी लूट की योजना, आरोपी गिरफ्तार, 2,57,020 रुपये बरामद। *घटनाः-* दिनांक 22.12.2021 को शिकायतकर्ता श्री आशीष कुमार सक्सेना पुत्र रमेश चन्द्र सक्सेना निवासी मारहरा दरवाजा थाना कोतवाली नगर एटा जो इंडसइंड बैंक (प्ठस्) शाखा विरामपुर में डी.सी.एच के पद पर कार्यरत हैं द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी गई कि उनकी ही शाखा में बैंक द्वारा दिये गये लोन की किस्तों को ग्राहकों से उगाहकर बैंक में जमा करने वाले एजेंट कुवरपाल सिंह पुत्र उदल सिहं निवासी बुढैरा थाना मारहरा एटा जो पूर्व की भॉति दिनांक 22.12.2021 को किस्त के दो लाख सत्तावन हजार बीस रुपये (257020.00 रुपये) बैंक में जमा करने की कहकर गया था, उसके भाई बनवारी ने बैंक के एक दूसरे एजेंट को सूचना दी कि उसके भाई के साथ मारहरा तिराहा, पिलुआ बाईपास एटा की तरफ जाने वाले सर्विस रोड़ के पास किस्त के दो लाख सत्तावन हजार 20 रु दो अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट लिये हैं। लेकिन उन्हें शक है कि कुवरपाल ने ही बैंक शाखा का किस्तों का दो लाख सत्तावन हजार वीस रुपया धोखाधडी व बेईमानी की नीयत से हड़प लिया है। इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर मुअसं- 450/2021 धारा 420, 408 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी तथा अनावरणः-* दिनांक 23.12.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कुॅवरपाल को एसआर पेट्रोल पम्प, कासगंज रोड़ के पास से समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बैंक के लोन की किस्त के 2,57,020 रुपये हड़प लेने तथा बचने के लिये फर्जी लूट की सूचना देने की बात इकबाल किया गया है, साथ ही अभियुक्त की निशांदेही पर उसके घर से बैंक के लोन की किस्त के 2,57,020 रुपये बरामद किये गये हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- कुवरपाल सिंह पुत्र उदल सिहं निवासी बुढैरा थाना मारहरा एटा बरामदगीः-
- हड़पे गए बैंक लॉन की किस्त के 2,57,020 रुपये।