जनपद में मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस
-खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर 26 महिलाओं ने नसबंदी को अपनाया

जनपद में मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस
-खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर 26 महिलाओं ने नसबंदी को अपनाया

एटा

जनपद में सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। इस दौरान आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं द्वारा दंपति को परिवार नियोजन के लाभ और परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी दी गई। खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर जनपद में 26 महिलाओं ने नसबंदी को अपनाया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं प्राप्त करने के लिए खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन से जनपदवासियों को एक बेहतर प्लेटफार्म मिला है। हर माह की 21 तारीख को होने वाले इस आयोजन के दौरान एक ही छत के नीचे परिवार नियोजन के तमाम विकल्प एक साथ मौजूद रहते हैं।इससे किसी भी लाभार्थी को अपनी पसंद के मुताबिक विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है। दो बच्चों के सुरक्षित अंतर की बात हो या फिर परिवार पूरा होने के बाद परिवार नियोजन का स्थाई साधन अपनाने की, दोनों ही मामलों में खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन से पूरी आजादी के साथ मदद मिलती है।

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस जनपद के हर परिवार की खुशहाली के मकसद से आयोजित किया जाता है। यह परिवार नियोजन का एक ऐसा कार्यक्रम है जो सीधे तौर पर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। दो बच्चों के बीच तीन वर्ष का सुरक्षित अंतर मां और बच्चे, दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आयोजित खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर जनपद की 26 महिलाओं ने परिवार नियोजन के स्थाई साधन के रूप में नसबंदी को अपनाया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks