तहसील अलीगंज में आयोजित विशेष शिविर में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराएं-एसडीएम अलीगंज

आजादी के अमृत महोत्सब की श्रंखला में लोक शिकायतों के निस्तारण हेतु विशेष शिविर का आयोजन 22 से 26 दिसम्बर तक

तहसील अलीगंज में आयोजित विशेष शिविर में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराएं-एसडीएम अलीगंज

एटा। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी अलीगंज मानवेन्द्र सिंह ने सूचित किया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2021 तक तहसील अलीगंज में लोक शिकायतों के निस्तारण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। आयोजित शिविर में समस्त विभागों द्वारा तहसील परिसर में अपने-अपने अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जायेगी।

एसडीएम अलीगंज ने बताया कि तहसील परिसर में आयोजित लोक शिकायतों के निस्तारण हेतु विशेष शिविर में पब्लिक सर्विस डिलीवरी के माध्यम से दी जा रही सेवायें जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व सामान्य निवास प्रमाण पत्रों इत्यादि आवेदनों का निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने तहसील अलीगंज क्षेत्र के जनसामान्य से अपील की है कि तहसील परिसर में 22 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले विशेष शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में तहसील पहॅुचकर शिविर का लाभ उठायें और अपनी समस्याओं का समाधान करायें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks