ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने दी सलाह- यह तेजी से फैल रहा, बरतें सतर्कता

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने दी सलाह- यह तेजी से फैल रहा, बरतें सतर्कता

केंद्र सरकार ने आगाह किया है कि कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट जल्द ही ज्यादा संक्रमण वाले देशों में डेल्टा को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा मामलों वाला वैरिएंट बन सकता है. सरकार ने आगाह किया है कि सर्दी में ये वायरस बढ़ता है. जबकि क्रिसमस और नए साल जैसे त्योहार भी आने वाले हैं, जहां बड़े पैमाने पर भीड़ जुटती है और लोग घूमने-फिरने के लिए भी बाहर निकलते हैं. ऐसे में खतरे को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है. साथ ही भीड़भाड़ से बचने को भी कहा गया है. सरकार ने दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन जैसे देशों में ऐसी स्थिति को लेकर आगाह किया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में स्थिति अभी तुलनात्मक ढंग से नियंत्रित स्थिति में है, लेकिन हमें दुनिया के हालातों को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है. गौरतलब है कि दुनिया में वैक्सीनेशन की रफ्तार के मामले में भारत पहले स्थान पर है. भारत में 87.6 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है. अमेरिका के मुकाबले करीब तीन गुना वैक्सीन भारत में लग चुकी है.उन्‍होंने बताया कि इस समय देश में ओमिक्रोन के 101 मामले हैं, 11 राज्यों में ये मामले हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks