सत्र की समाप्ति पर सदन के सदस्यों को धन्यवाद

उ॰प्र॰ विधान सभा के अध्यक्ष ही हृदय नारायण दीक्षित ने आज सत्र की समाप्ति पर सदन के सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी दलीय नेताओं और मा॰ सदस्यों ने सारगर्भित चर्चा में भाग लिया। उन्होंने बताया की इस सत्र में कुल 10 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। जिसमें 1-उ॰प्र॰ औद्योगिक शान्ति (मजदूरी का यथा समय संदाय) (संशोधन) विधेयक 2021, 2-उ॰प्र॰ माल और सेवाकर (संशोधन) विधेयक 2021, 3-उ॰प्र॰ मोटर यान कराधान (संशोधन) विधेयक 2021, 4-उ॰प्र॰ अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक 2021, 5-उ॰प्र॰ शीरा नियंत्रण (संशोधन) विधेयक 2021, 6-उ॰प्र॰ राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2021, 7-उ॰प्र॰ (चतुर्थ) निरसन विधेयक 2021, 8-उ॰प्र॰ गन्ना (पूर्ति तथा खरीद विनियमन) (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2021, 9-उ॰प्र॰ विनियोग (2021-2022 का द्वितीय अनुपूरक) विधेयक 2021, 10-उ॰प्र॰ विनियोग (लेखानुदान) विधेयक 2021, पारित किये गये। सभी सदस्यों ने विधेयकों के प्रस्तुतीकरण और विधि निर्माण में हिस्सा लिया।
     श्री दीक्षित ने बताया की सत्र में तीन उपवेशन हुए। सदन की कार्यवाही को 11 घण्टा 27 मिनट चली। सदन के प्रथम दिन विधानसभा के वर्तमान सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष, श्री सुखदेव राजभर के निधन पर उनको भावभीनी श्रद्वांजलि दी गयी। विधान सभा के सदस्य एवं अध्यक्ष के रूप में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। तद्ोपरांत उसी दिन सी॰डी॰एस॰ जनरल बिपिन रावत एवं उनके सहयोगियों की असामायिक निधन पर भावभीनी श्रद्वांजलि दी गयी। पूर्व सदस्यों को भी श्रद्वांजलि दी गयी। सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
     उन्होंने बताया की तीन दिन के उपवेशन में अल्पसूचित प्रश्न 01, तारांकित प्रश्न 91, अतारांकित प्रश्न 235, प्राप्त हुए। इनमें कुल 26 प्रश्न उत्तरित हुए। इसी प्रकार सरकार से वक्तव्य मांगने वाले नियम-51 के अन्तर्गत 124 सूचनाएं प्राप्त हुई। जिन्हें वक्तव्य तथा ध्यानाकर्षण के लिए स्वीकार किया गया। सरकार का ध्यान आकर्षित करने वाले नियम-301 के अन्तर्गत 78 सूचनाएं प्राप्त हुई। नियम-56 के अन्तर्गत 17 सूचनाएं प्राप्त हुई। तमाम सूचनाओं को ग्राहता हेतु सुना गया व बहस हुई। तमाम सूचनाओं पर शासन का ध्यान आकृष्ट किया गया। इसी सत्र में कुल-171 याचिकाएं सदन में प्रस्तुत की गयी।
     श्री दीक्षित ने बताया की सत्र में 847953 लाख का अनुपूरक बजट पास हुआ। 4000 करोड सिर्फ श्रमिकों के लिए, 3382.50 करोड बिजली के लिए बजट का प्राविधान किया गया है।
नेता प्रतिपक्ष, श्री राम गोविन्द चौधरी सहित सभी दलीय नेताओं ने मा0 अध्यक्ष के संसदीय कौशल एवं विद्वता की भूरिभूरि प्रशंसा की।
श्री अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष सहित सभी दलीय नेताओं को सदन संचालन में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सदन में विदाई के क्षण में श्री अध्यक्ष भावुक भी हुए और उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर पर वाणी और शब्द अभिव्यक्त करना कठिन हो जाता है।
श्री दीक्षित ने अन्य सभी दलीय नेताओं को संसदीय कार्यमंत्री, श्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा सदन के संचालन में सरकार का पक्ष रखने और सभी सदस्यों के साथ सहयोगात्मक दृष्टि रखने के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रमुख सचिव, विधान सभा एवं विधान सभा के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सदन संचालन में सहयोग के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की।
श्री अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव, श्री प्रदीप कुमार दुबे एवं विधान सभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks