थानाध्यक्ष कार्यालय” का फीता काटकर किया उद्घाटन

एटा- एसएसपी एटा द्वारा थाना जैथरा पर नवनिर्मित “थानाध्यक्ष कार्यालय” का फीता काटकर किया उद्घाटन। आज दिनांक 17.12.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा थाना जैथरा पर नवनिर्मित "थानाध्यक्ष कार्यालय" का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। एसएसपी एटा द्वारा थाने का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना जाए। उन्होंने कहा थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी को त्वरित न्याय मिलना चाहिए, जिससे कि फरियादी को लगे कि थाने पर प्रथम बार में ही उसकी समस्या का निस्तारण शुचिता पूर्ण ढंग से किया गया है। जनता एवं पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने हेतु भी बेहतर प्रयास किए जाएं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks